
चिरकुंडा
दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने 1 करोड़ 60 लाख रुपये की साइबर ठगी से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई की है। सफदरजंग एन्क्लेव साइबर थाना पुलिस ने बरडंगाल पंचमहली निवासी शंभु रविदास के आवास पर नोटिस चस्पा किया है।
पुलिस ने आरोपी को निर्देश दिया है कि वह 6 जनवरी 2026 को साइबर थाना में स्वयं उपस्थित होकर पूछताछ में सहयोग करे। यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस के एसआई अमित कुमार के नेतृत्व में की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने तिहाड़ जेल में बंद आरोपी के भाई शिव रविदास को रिमांड पर लेकर कुमारधुबी इलाके में पूछताछ और छानबीन की। इसके अलावा शंभु रविदास की गिरफ्तारी के लिए निरसा के तिलतोड़िया सहित कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन फिलहाल वह पुलिस की पकड़ से बाहर है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

