धनबाद में झारखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर आयोजित सेवा का अधिकार सप्ताह के समापन दिवस पर विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों और नगर निकाय क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग शिविरों में पहुंचे। ग्रामीण और शहरवासियों ने सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए उत्साहपूर्वक आवेदन दिए।
आवेदन और निष्पादन का पूरा विवरण
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने बताया कि आज कुल 13,095 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 642 आवेदनों का तत्क्षण निष्पादन किया गया।
✨ आज प्राप्त प्रमुख आवेदन:
जाति प्रमाण पत्र – 189
आय प्रमाण पत्र – 141
जन्म प्रमाण पत्र – 134
मृत्यु प्रमाण पत्र – 32
दाखिल खारिज – 61
भूमि मापी – 4
भूमि धारण प्रमाण पत्र – 26
नया राशन कार्ड – 1570
स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र – 116
वृद्धा पेंशन – 898
विधवा पेंशन – 50
दिव्यांगता पेंशन – 44
कम्बल – 60
धोती-साड़ी-लूंगी – 196
सेवा गारंटी अधिनियम से जुड़े – 143
विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाएं – 9431
✨ आज निष्पादित आवेदन:
जाति प्रमाण पत्र – 75
आय प्रमाण पत्र – 55
जन्म प्रमाण पत्र – 38
मृत्यु प्रमाण पत्र – 11
नया राशन कार्ड – 26
स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र – 32
वृद्धा पेंशन – 53
विधवा पेंशन – 6
दिव्यांगता पेंशन – 1
धोती-साड़ी-लूंगी – 108
सेवा गारंटी अधिनियम – 70
अन्य योजनाएं – 167
लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण
कुल 2681 लाभुकों को मौके पर ही कई परिसंपत्तियों का वितरण किया गया:
लेमिनेटेड जाति प्रमाण पत्र – 28
स्वयं सहायता समूह सदस्यों को ID कार्ड – 811
साइकिल – 31
स्वेटर – 1464
अन्य लाभ – 347
शिविरों को सफल बनाने में जिले के सभी वरीय अधिकारी, बीडीओ, सीओ और विभागीय कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

