15 C
Jharkhand
Saturday, February 14, 2026

कोल इंडिया CEO के धनबाद दौरे के बीच केंदुआडीह में जहरीली गैस से एक और मौत, BCCL के खिलाफ भड़का आक्रोश

Dhanbad Gas Leak 1767071776008
जहरीली गैस से मृत सुरेंद्र सिंह (फाइल फोटो) और अस्पताल पहुंचते पूर्व विधायक संजीव सिंह।

HIGHLIGHTS

  1. केंदुआडीह क्षेत्र में जहरीली गैस से एक और व्यक्ति की मौत
  2. मृतक के परिजनों ने गैस रिसाव को बताया मौत की वजह
  3. दिसंबर की शुरुआत से अब तक गैस से तीन मौतों का आरोप
  4. 26 दिन बाद भी गैस रिसाव पर पूरी तरह काबू नहीं
  5. कोल इंडिया CEO के दौरे पर उठा सुरक्षा और जवाबदेही का सवाल

धनबाद। कोल इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बी. साईराम के धनबाद दौरे के दौरान केंदुआडीह क्षेत्र में जहरीली गैस रिसाव का मामला एक बार फिर गंभीर हो गया है। मंगलवार की सुबह नया धोड़ा राजपूत बस्ती निवासी सुरेंद्र सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि उनकी मौत जहरीली गैस की चपेट में आने से हुई है।

परिजनों के अनुसार, सुबह जब वे सुरेंद्र सिंह को जगाने पहुंचे तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद उन्हें अचेत अवस्था में तत्काल धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SNMMCH) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

मौत की सूचना मिलते ही झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह अस्पताल पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर मामले की जानकारी ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

गौरतलब है कि बीसीसीएल की केंदुआडीह कोलियरी क्षेत्र में 3 दिसंबर से जहरीली गैस का रिसाव जारी है। इससे पहले नया धोड़ा की प्रियंका कुमारी और केंदुआ निवासी ललिता देवी की मौत का भी आरोप गैस रिसाव पर लगाया गया था। कई लोग बीमार भी हुए थे।

लगभग 26 दिन बीत जाने के बावजूद गैस रिसाव पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं पाया जा सका है। बीसीसीएल और जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बावजूद हालात सामान्य नहीं हो सके हैं।

इधर, कोल इंडिया CEO के धनबाद आगमन के बीच इस घटना ने बीसीसीएल की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो हालात और गंभीर हो सकते हैं।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़