22.4 C
Jharkhand
Friday, December 5, 2025

हरिहरपुर में ऑनलाइन गेमिंग ठगी का भंडाफोड़, पुलिस ने छह आरोपितों को किया गिरफ्तार

 

धनबाद

हरिहरपुर, कोरकोट्टा और आसपास के क्षेत्रों में ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर चल रही ठगी के एक बड़े नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद के निर्देश पर पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

हरिहरपुर थाना के सब-इंस्पेक्टर पवन कुमार अग्रवाल ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद तोपचांची अंचल के पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। छापेमारी के दौरान विभिन्न स्थानों से छह संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग कर अवैध तरीके से कमाई करते थे और लोगों को लालच देकर इस गतिविधि में शामिल करते थे। उन्होंने यह भी बताया कि गेमिंग से प्राप्त धनराशि अलग-अलग बैंक खातों में जमा की जाती थी और लाभ को पूर्व निर्धारित प्रतिशत के अनुसार आपस में बांटा जाता था।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने

6 रजिस्टर (जिसमें अवैध कमाई का पूरा हिसाब दर्ज था)

8 मोबाइल फोन

बरामद किए हैं।

✔ गिरफ्तार आरोपित

मनोज कुमार माथुरी

भरत यादव

सुरज यादव

राजू पांडेय

ऋषि कुमार

धीरज कुमार सिंह

पुलिस ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़