22.4 C
Jharkhand
Friday, December 5, 2025

झरिया ब्रेकिंग: नुनूडीह मोड़ पर हाइवा की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

 

झरिया: धनबाद के सुदामडीह थाना क्षेत्र स्थित नुनूडीह मोड़ पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से मोनू अंसारी नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध जताया।

सूचना मिलते ही सुदामडीह पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए वाहन को कब्जे में ले लिया। हादसे के बाद से हाइवा चालक फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। मृतक की पहचान लोको बाज़ार के इदगाह मुहल्ला निवासी के रूप में हुई है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़