15 C
Jharkhand
Saturday, February 14, 2026

निरसा के खुदिया कालीमाटी कॉलोनी में ताबड़तोड़ फायरिंग, 6–7 राउंड से इलाके में दहशत

1767267299381

निरसा (धनबाद):

निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुदिया कालीमाटी कॉलोनी में गुरुवार को अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक युवक द्वारा लगभग 6–7 राउंड फायरिंग किए जाने की आवाज़ सुनी गई, जिसके बाद कॉलोनी में दहशत का माहौल बन गया।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, फायरिंग करने वाला युवक अपने कुछ साथियों के साथ कॉलोनी में पहुंचा था और अचानक गोलियां चलाने लगा। इस घटना के बाद लोग डर के मारे अपने-अपने घरों में दुबक गए।

कॉलोनीवासियों का कहना है कि इस घटना का मकसद इलाके में भय का माहौल पैदा करना था।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इलाके में पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है। पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है और संदिग्धों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

हालांकि, अब तक किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़