पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद कक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 1283 नवनियुक्त आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से 10 चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र सौंपकर सभी नवचयनित डॉक्टरों को शुभकामनाएं दीं।
नियुक्त किए गए कुल 1283 चिकित्सकों में 685 आयुर्वेदिक, 393 होम्योपैथिक और 205 यूनानी चिकित्सक शामिल हैं। यह कदम राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। सरकार का उद्देश्य आयुष चिकित्सा के माध्यम से जन-स्वास्थ्य को और बेहतर बनाना है।

