15 C
Jharkhand
Saturday, February 14, 2026

Patna News | राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस पर सीएम नीतीश कुमार ने महाराणा प्रताप को दी श्रद्धांजलि

 

पटना: राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महान योद्धा महाराणा प्रताप को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। यह कार्यक्रम विधान पार्षद संजय सिंह के सरकारी आवास, 22 स्ट्रैण्ड रोड, पटना में आयोजित किया गया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन अदम्य साहस, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है। उनका संघर्ष आज भी देशवासियों को राष्ट्रभक्ति और आत्मसम्मान की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने महाराणा प्रताप के योगदान को याद करते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़