धनबाद : फार्माकोविजिलेंस सप्ताह का बुधवार को जेपी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में धूमधाम से आरंभ हुआ। इस साल का मुख्य विषय ‘पेशेंट सेफ्टी’ है। यह सप्ताह 17 सितंबर से 23 सितंबर तक चलेगा।
इस सप्ताह के पहले दिन, विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर, फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के निर्देशानुसार कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उद्घाटन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता हुई जिसमें फार्मेसी विभाग के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बेहतरीन पोस्टर बनाए। आने वाले दिनों में क्रिकेट, बैडमिंटन, नाटक और डांस जैसी अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ जेपी अस्पताल के अध्यक्ष प्रदीप मंडल, मैनेजिंग डायरेक्टर नित्यानंद मंडल, डायरेक्टर डॉ किमी मंडल, प्रिंसिपल (नर्सिंग) शोभना भट्टाचार्य और प्रिंसिपल (फार्मेसी) नीलम सिंह ने किया। इस साथ ही फैकल्टी मेंबर मंदिरा बनर्जी, कुतूब अंसारी और विकास जैसे अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
छात्रों में फूलचंद, प्रभात, करण, भोला, इंद्रजीत, कैफ, बलराम, चिरंजीत, बुशरा प्रवीण, फरीद, निलेश, आरिफ, रोहित, मुकेश, और तस्लीम सहित कई छात्रों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

