15 C
Jharkhand
Saturday, February 14, 2026

PM मोदी से मुलाकात ‘सकारात्मक’, IMEC पर हुई खास चर्चा: इटली के डिप्टी PM ताजानी का बयान

 

इटली के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात को बेहद सकारात्मक और सार्थक बताया। ताजानी इन दिनों भारत के तीन-दिवसीय दौरे पर हैं, जहां दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर व्यापक वार्ताएं हुईं।

ताजानी ने कहा कि भारत और इटली के बीच औद्योगिक साझेदारी, सांस्कृतिक सहयोग और रणनीतिक रिश्ते लगातार आगे बढ़ रहे हैं। बातचीत के दौरान खास फोकस इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर (IMEC) पर रहा, जिसे दोनों देशों ने वैश्विक व्यापार के लिए महत्वपूर्ण बताया।

इसके साथ ही ताजानी ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत विश्व मंच पर एक सशक्त आवाज है और दोनों देशों के बीच शांति स्थापित करने की दिशा में भारत एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़