दिल्ली: भारत दौरे पर आए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच वैश्विक हालात, द्विपक्षीय संबंधों, ऊर्जा सहयोग, रक्षा साझेदारी और व्यापार को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक के दौरान पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि भारत किसी भी मुद्दे पर न्यूट्रल नहीं है, बल्कि “भारत का पक्ष हमेशा शांति का होता है।” उन्होंने कहा कि भारत संवाद, कूटनीति और वैश्विक स्थिरता के रास्ते को ही आगे बढ़ाने में विश्वास रखता है।
पुतिन ने भारत के संतुलित और जिम्मेदार वैश्विक रुख की सराहना करते हुए कहा कि रूस भारत के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना चाहता है। दोनों देशों ने ऊर्जा, तकनीक, रक्षा और आर्थिक क्षेत्रों में आगे सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई।
दोनों नेताओं की यह मुलाकात मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के बीच बेहद अहम मानी जा रही है।

