15 C
Jharkhand
Saturday, February 14, 2026

PM Modi 18 जनवरी को सांतरागाछी से अमृत भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी, रात 8:55 बजे धनबाद पहुंचेगी ट्रेन

Amrit Bhart Express 1768462038247
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जनवरी को सांतरागाछी स्टेशन से हावड़ा–आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाते हुए। (फाइल फोटो)

Highlights

  • 18 जनवरी को PM मोदी करेंगे अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन
  • रात 8:55 बजे धनबाद स्टेशन पहुंचेगी उद्घाटन स्पेशल ट्रेन
  • 22 जनवरी से साप्ताहिक नियमित सेवा शुरू
  • ट्रेन में स्लीपर और जनरल कोच, पैंट्री कार भी होगी शामिल
  • टिकट बुकिंग आज से शुरू

धनबाद | 

हावड़ा–आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन 18 जनवरी को होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस आधुनिक ट्रेन को पश्चिम बंगाल के सांतरागाछी स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उद्घाटन के दिन यह ट्रेन विशेष सेवा के रूप में संचालित होगी।

रेलवे द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार, अमृत भारत एक्सप्रेस दोपहर 3:00 बजे सांतरागाछी से रवाना होगी और हावड़ा, बैंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर और आसनसोल होते हुए रात 8:55 बजे धनबाद स्टेशन पहुंचेगी। यहां पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन रात 9:00 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

इसके बाद ट्रेन गोमो, पारसनाथ और कोडरमा समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए गया, डीडीयू, वाराणसी, लखनऊ, मुरादाबाद और गाजियाबाद के रास्ते आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, 22 जनवरी से यह ट्रेन साप्ताहिक नियमित सेवा के रूप में चलेगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसमें केवल स्लीपर श्रेणी के टिकट उपलब्ध होंगे। ट्रेन में 7 स्लीपर कोच, 10 जनरल कोच और एक पैंट्री कार जोड़ी जाएगी। इस सेवा के लिए टिकट बुकिंग आज से शुरू हो गई है।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़