15 C
Jharkhand
Saturday, February 14, 2026

PM करेंगे दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ, हावड़ा–आनंद विहार और सियालदह–बनारस रूट पर दौड़ेंगी ट्रेनें

Amrit Bharat Express News 1768492599555

Amrit Bharat Express News 1768492599555
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जनवरी को दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का शुभारंभ करेंगे।

HIGHLIGHTS

  • 18 जनवरी को PM करेंगे दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन
  • • हावड़ा–आनंद विहार और सियालदह–बनारस रूट पर चलेंगी ट्रेनें
  • • लंबी दूरी के यात्रियों को मिलेगा किफायती और आरामदायक सफर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जनवरी को दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का उद्घाटन करेंगे। इनमें हावड़ा–आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस और सियालदह–बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। इन सेवाओं के शुरू होने से पूर्वी भारत से उत्तर भारत के बीच रेल संपर्क और मजबूत होगा।

रेलवे के अनुसार अमृत भारत एक्सप्रेस नई पीढ़ी की ट्रेनें हैं, जिन्हें किफायती, सुरक्षित और आरामदायक लंबी दूरी की यात्रा के लिए डिजाइन किया गया है। इनमें आधुनिक सुविधाओं के साथ यात्रियों के लिए बेहतर सफर अनुभव दिया जाएगा। दोनों ट्रेनों की नियमित सेवाओं के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है।

🚆 हावड़ा–आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस

• ट्रेन संख्या: 13065 / 13066

• हावड़ा से प्रस्थान: हर गुरुवार रात 11:10 बजे

• आनंद विहार पहुंचना: तीसरे दिन सुबह 2:50 बजे

• वापसी: आनंद विहार से शनिवार सुबह 5:15 बजे, हावड़ा पहुंचना अगले दिन सुबह 10:50 बजे

• ठहराव: आसनसोल, दुर्गापुर

• श्रेणी: सामान्य द्वितीय और शयनयान

🚆 सियालदह–बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस

• ट्रेन संख्या: 22587 / 22588

• सियालदह से प्रस्थान: सोमवार, बुधवार, शनिवार शाम 7:30 बजे

• बनारस पहुंचना: अगले दिन सुबह 7:20 बजे

• वापसी: बनारस से रविवार, मंगलवार, शुक्रवार रात 10:10 बजे

• सियालदह पहुंचना: अगले दिन सुबह 9:55 बजे

• ठहराव: जसीडीह, मधुपुर, आसनसोल, दुर्गापुर

• श्रेणी: सामान्य द्वितीय और शयनयान

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़