22.8 C
Jharkhand
Sunday, December 14, 2025

पुलिस ने युवक को हथियार के साथ दबोचा, कट्टा-कारतूस व मोबाइल बरामद

 

धनबाद पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अपराधिक घटना को अंजाम देने से पहले ही युवक को हथियार के साथ दबोच लिया। घटना बाघमारा के सोनारडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत बढ़ई बस्ती शिव मंदिर के समीप की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक हथियार के साथ इलाके में घूम रहा है और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही सोनारडीह, बरवरा और मधुबन थाना की संयुक्त पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान युवक के पास से एक लोडेड देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान सोनारडीह निवासी रितिक शर्मा के रूप में हुई है।

 

बाघमारा एसडीपीओ पुरुषोत्तम सिंह ने प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि युवक किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की मंशा से इलाके में सक्रिय था। प्रारंभिक पूछताछ में कई अहम बातें सामने आई हैं। उसके अन्य साथियों की भी पहचान की जा चुकी है, हालांकि अनुसंधान की दृष्टि से उनके नाम फिलहाल सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।

 

एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई से संभावित वारदात टल गई। फिलहाल युवक से पूछताछ जारी है और पूरे गिरोह की गतिविधियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

 

 

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़