13.8 C
Jharkhand
Saturday, February 14, 2026

मैट्रिक और इंटर की प्री-बोर्ड परीक्षा 17 दिसंबर से शुरू, कार्यक्रम जारी

 

धनबाद: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, धनबाद द्वारा मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट प्री-बोर्ड परीक्षा 2026 की तिथियों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। परिषद के निर्णय के अनुसार प्री-बोर्ड परीक्षाएं 17 दिसंबर 2025 से आयोजित की जाएंगी।

परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा।

प्रथम पाली: मैट्रिक परीक्षा

द्वितीय पाली: इंटरमीडिएट परीक्षा

परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर संचालित होंगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को सौंपी गई है। परिषद के निर्देशानुसार सभी विद्यालयों को 15 दिसंबर 2025 तक प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी।

उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर भी स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। विद्यालयों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर मूल्यांकन कार्य पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।

परीक्षा के सुचारू और पारदर्शी संचालन के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा, बॉयोमीट्रिक उपस्थिति और कॉमन बेल सिस्टम की व्यवस्था अनिवार्य की गई है। वहीं, बीईईओ को परीक्षा केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है।

शिक्षा परियोजना परिषद ने सभी प्रधानाध्यापकों से समय पर रिपोर्ट एवं आवश्यक अभिलेख जमा करने की अपील की है, ताकि परीक्षा संचालन और परिणाम प्रकाशन में किसी प्रकार की समस्या न उत्पन्न हो।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़