21.7 C
Jharkhand
Thursday, March 12, 2026

धनबाद : बीबीएमकेयू का दूसरा दीक्षांत समारोह न्यू टाउन हॉल में, तैयारियाँ

 

धनबाद के न्यू टाउन हॉल में बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) अपने दूसरे दीक्षांत समारोह का आयोजन करने जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने गुरुवार को हॉल का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं की अंतिम समीक्षा की। कुलपति, कुलसचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मंच, सुरक्षा, बैठने की क्षमता, तकनीकी सुविधाओं और अतिथि प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों को जांचकर आवश्यक निर्देश दिए।

दीक्षांत समारोह दिसंबर महीने में आयोजित होगा। विश्वविद्यालय की हाल ही में हुई सिंडिकेट बैठक में इसका निर्णय लिया गया था। प्रशासन के अनुसार ज़्यादातर तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं और अब अंतिम सेटअप का काम तेजी से चल रहा है।

इस बार समारोह में सत्र 2021-22 और 2022-23 के करीब 1150 से अधिक विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी। इसमें स्नातक (UG), बीएड, एमएड, एलएलबी, एमबीबीएस सहित कई अन्य पाठ्यक्रमों के छात्र शामिल होंगे। आयोजन को और भव्य तथा सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी विभागों को विशेष जिम्मेदारियाँ दी गई हैं।

कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और मेधावी छात्रों को डिग्री एवं मेडल प्रदान करेंगे। विश्वविद्यालय इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए हर स्तर पर गंभीरता से तैयारी कर रहा है।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़