नई दिल्ली: एशियाई आर्चरी चैंपियनशिप 2025 में भारत ने अब तक का अपना सबसे शानदार प्रदर्शन दर्ज किया, जिसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय तीरंदाज़ों को शुभकामनाएँ दीं। भारतीय दल ने कुल 10 पदक अपने नाम किए, जिनमें 6 स्वर्ण पदक शामिल रहे।
चैंपियनशिप की सबसे बड़ी उपलब्धि रिकर्व पुरुष वर्ग में 18 साल बाद जीता गया ऐतिहासिक स्वर्ण पदक रहा। भारतीय खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत और टीम दोनों वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कंपाउंड टीम ने भी अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा कि यह उपलब्धि “भारतीय खेल जगत के लिए गर्व का क्षण है” और यह प्रदर्शन देश के उभरते खिलाड़ियों को नई प्रेरणा देगा।

