22.4 C
Jharkhand
Friday, December 5, 2025

बिजली दरों में भारी वृद्धि का प्रस्ताव, प्रतुल शाहदेव बोले— “जनता पर आर्थिक अत्याचार”

 

Ranchi: झारखंड में बिजली दरों में की जा रही संभावित बढ़ोतरी को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि बिजली दरों को 60% तक बढ़ाने का प्रस्ताव जनता पर “जबरन आर्थिक अत्याचार” जैसा है।

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरें 6.70 रुपए से बढ़ाकर 10.20 रुपए प्रति यूनिट करने की तैयारी है। वहीं शहरी उपभोक्ताओं पर 6.85 रुपए से बढ़ाकर 10.30 रुपए प्रति यूनिट का बोझ डालने की योजना है। उन्होंने इसे सीधे-सीधे आम लोगों की जेब पर हमला बताया।

उन्होंने कहा कि किसानों के लिए भी बिजली दरों में 60% तक की संभावित वृद्धि बेहद चिंता का विषय है। “यह किसानों पर आर्थिक हमला है और कृषि व्यवस्था की रीढ़ तोड़ने की साज़िश,” प्रतुल ने आरोप लगाया।

भाजपा करेगी ज़ोरदार विरोध

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि मौजूदा सरकार ने चुनावों के दौरान मुफ़्त और सस्ती बिजली देने का वादा किया था, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह उलट है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि भाजपा इस निर्णय का सड़क से लेकर सदन तक पुरजोर विरोध करेगी और किसी भी कीमत पर इस जनविरोधी प्रस्ताव को लागू नहीं होने देगी।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़