Highlights:
हजारीबाग जिले में 32 आंगनबाड़ी केंद्रों की रिपेयरिंग के लिए जारी टेंडर प्रक्रिया पर पारदर्शिता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ठेकेदारों ने नियमों के उल्लंघन और पक्षपात के आरोप लगाए हैं।
Hazaribagh News:
झारखंड के हजारीबाग जिले में 32 आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत के लिए निकाले गए करीब 2.5 करोड़ रुपये के टेंडर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ठेकेदारों का आरोप है कि टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई और नियमों का उल्लंघन किया गया।
बताया जा रहा है कि टेंडर प्रक्रिया के दौरान कई ठेकेदारों से जरूरत से ज्यादा दस्तावेज मांगे गए, जिससे उन्हें तकनीकी कारणों से बाहर कर दिया गया। वहीं कुछ चहेते ठेकेदारों को काम दिए जाने का आरोप भी लगाया जा रहा है।
इन केंद्रों में पेयजल, बिजली कनेक्शन, डीप बोरिंग, भवन मरम्मत और रंग-रोगन जैसे कार्य शामिल हैं। प्रत्येक केंद्र पर औसतन लगभग 6 लाख रुपये खर्च किए जाने का अनुमान है।
एनआरईपी विभाग ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मामले की समीक्षा की बात कही है। अब सबकी नजर प्रशासनिक जांच पर टिकी हुई है।

