झारखंड महिला कांग्रेस को नया नेतृत्व मिल गया है। रमा खलखो ने रविवार को रांची स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित समारोह में प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मंत्री दीपिका सिंह पांडे, विधायक शिल्पी नेहा तिर्की और इरफान अंसारी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
पदभार ग्रहण करने के बाद रमा खलखो ने कहा कि पार्टी द्वारा उन पर जताए गए विश्वास को वे पूरी निष्ठा से निभाएंगी। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता होगी, ताकि संगठन की पहुंच आम महिलाओं तक बढ़ सके।
नेताओं ने उम्मीद जताई कि रमा खलखो के नेतृत्व में महिला कांग्रेस को नई दिशा और गति मिलेगी।

