धनबाद — बीसीसीएल के एरिया 4 की रामकनाली कोलियरी में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहाँ माँ अम्बे आउटसोर्सिंग कंपनी की एक सर्विस वैन 400 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 8 मजदूरों की मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब मजदूर काम खत्म करके खदान से बाहर निकल रहे थे। मिट्टी धंसने की वजह से यह हादसा हुआ, जिसकी पुष्टि धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने भी की है।
हादसे के बाद की स्थिति
इस भयावह हादसे के बाद घटनास्थल पर एनडीआरएफ, पुलिस और बीसीसीएल की टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं। इस हादसे के कारण आस-पास रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है और कई घरों को नुकसान पहुंचा है। पीड़ित परिवारों को तुरंत अपना घर छोड़कर सुरक्षित जगह जाना पड़ा है।
जयराम महतो की चुप्पी पर सवाल
झारखंड के नेता जयराम महतो पर हैं। कुछ समय पहले उन्होंने इसी कंपनी, माँ अम्बे आउटसोर्सिंग, पर पुलिस के साथ मिलकर ग्रामीणों को डराने का आरोप लगाया था। उन्होंने यह भी कहा था कि प्रशासन आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन इस हादसे के बाद, उनकी तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया या पीड़ित परिवारों के लिए कोई मदद सामने नहीं आई है, जिससे लोग सवाल उठा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का कहना है कि शायद मृतकों में कोई महतो समुदाय का नहीं था, इसलिए वह चुप हैं। वहीं कुछ लोग यह भी मान रहे हैं कि शायद उनकी तबीयत खराब होने के कारण वह कोई प्रतिक्रिया नहीं दे पाए हैं।
इस घटना के बाद जनता और ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधि, दोनों ही मिलकर मृतकों के परिवारों के लिए मुआवजे और लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

