रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज प्रोजेक्ट भवन, रांची में आयोजित मेगा ब्लड डोनेशन कैंप में हिस्सा लिया और स्वयं रक्तदान कर स्वैच्छिक रक्तदान महाअभियान की शुरुआत की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि “रक्तदान एक ऐसा महान कार्य है, जो मानवता की भावना को मजबूत करता है और समाज में एकता तथा संवेदनशीलता का संदेश देता है।”
उन्होंने राज्यवासियों से अपील की कि वे आगे आकर इस अभियान का हिस्सा बनें और जरूरतमंदों के जीवन को बचाने में योगदान दें।
इस अवसर पर कई सरकारी अधिकारी, कर्मचारी और स्वयंसेवी संगठन के सदस्य भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और लोगों को नियमित रक्तदान के प्रति जागरूक करना है।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा —
“समस्त राज्यवासियों से अपील है कि वे बढ़-चढ़कर इस महाअभियान का हिस्सा बनें। जोहार!”

