Ranchi Crime News: अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या, सुसाइड दिखाने की कोशिश
Highlights:
रांची (झारखंड):
Jharkhand के Ranchi से एक दिल दहला देने वाला Crime Case सामने आया है। Doranda इलाके के Manitala Warish Chowk के पास एक युवक ने अपनी ही पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। वजह थी – पत्नी द्वारा उसके अवैध संबंध (illegal relationship) का विरोध करना।
पुलिस के अनुसार आरोपी पति पहले अपनी प्रेमिका से फोन पर बात कर रहा था। जब पत्नी ने इसका विरोध किया तो गुस्से में आकर उसने पिस्टल से उसकी सिर में गोली मार दी। इसके बाद आरोपी ने घटना को suicide दिखाने की कोशिश की। उसने मृतका के हाथ में हथियार थमाया और ट्रिगर उंगली में फंसाकर मौके से फरार हो गया।
Family members का कहना है कि आरोपी पहले भी पत्नी के साथ मारपीट करता था और जान से मारने की धमकी देता था। घर में अवैध हथियार और नशीले पदार्थ भी रखता था। इसकी शिकायत पुलिस को पहले भी दी गई थी लेकिन कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है। इलाके में दहशत का माहौल है।

