13.8 C
Jharkhand
Saturday, February 14, 2026

Ranchi स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: टॉप रैंकिंग के लिए रांची नगर निगम ने कसी कमर

HIGHLIGHTS

  • स्वच्छ सर्वेक्षण में टॉप लाने की तैयारी तेज
  • • रांची नगर निगम एक्टिव मोड में
  • • अपर प्रशासक संजय कुमार ने दिए सख्त निर्देश

रांची (Ranchi) को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में देश की शीर्ष रैंकिंग में शामिल कराने के लिए रांची नगर निगम ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। शहर को साफ, सुंदर और नागरिकों के लिए बेहतर बनाने के उद्देश्य से 20 जनवरी 2026 को नगर निगम कार्यालय में एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता अपर प्रशासक संजय कुमार ने की। इस दौरान स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए भारत सरकार द्वारा जारी टूलकिट के सभी इंडिकेटर्स पर विस्तार से चर्चा की गई। अपर प्रशासक ने साफ शब्दों में कहा कि स्वच्छता कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने निर्देश दिया कि शहर के सभी मॉड्यूलर, कम्युनिटी और पब्लिक टॉयलेट्स की नियमित और बेहतर सफाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही सड़कों, नालियों और सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई साफ नजर आनी चाहिए।

स्कूलों की स्वच्छता पर विशेष जोर

इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण में सरकारी और निजी स्कूलों की स्वच्छता को भी विशेष महत्व दिया गया है। स्कूलों में स्वच्छता से जुड़ी गतिविधियां कराई जाएंगी और बच्चों को गार्बेज फ्री सिटी, 3R (Reduce, Reuse, Recycle) और स्थायी कचरा प्रबंधन की जानकारी दी जाएगी।

बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश

नगर निगम की ओर से निम्नलिखित दिशा-निर्देश जारी किए गए:

• सभी भवनों और दुकानों में डस्टबिन अनिवार्य रूप से लगाना

• घर-घर कचरा अलग करने (Source Segregation) को बढ़ावा देना

• सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्त कार्रवाई

• शहर के रेड और येलो स्पॉट्स की पहचान कर उन्हें सुंदर बनाना

• शौचालयों और सार्वजनिक स्थानों पर QR कोड लगाकर फीडबैक लेना

नागरिकों से सहयोग की अपील

अपर प्रशासक संजय कुमार ने रांची के नागरिकों से अपील की कि वे नगर निगम का सहयोग करें और स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में रांची को देश में शीर्ष स्थान दिलाने में अपनी भूमिका निभाएं। बैठक में नगर निगम के सभी वरिष्ठ अधिकारी, नगर प्रबंधक, सैनिटरी सुपरवाइजर और कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़