22.8 C
Jharkhand
Sunday, December 14, 2025

रांची ODI: भारत–दक्षिण अफ़्रीका मैच के टिकट 3 घंटे में Sold Out

रांची: भारत और दक्षिण अफ़्रीका के बीच 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले को लेकर रांची में उत्साह चरम पर है। JSCA स्टेडियम में होने वाले इस मैच के लिए ऑनलाइन टिकट बिक्री ने रिकॉर्ड बना दिया, क्योंकि शुक्रवार सुबह बुकिंग खुलते ही सिर्फ तीन घंटे में सभी टिकटें Sold Out हो गईं। इससे क्रिकेट प्रेमियों में ऑफलाइन टिकट बिक्री को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

सबसे अधिक मांग ईस्ट और वेस्ट हिल स्टैंड (₹1200) की रही, जिनकी सीटें शुरुआत के कुछ ही मिनटों में खत्म हो गईं। इसके बाद विंग A और विंग C (₹1300) अपर टीयर के टिकट भी तेजी से बिके और जल्द ही सभी कैटेगरी Sold Out हो गईं।

जिन दर्शकों को ऑनलाइन टिकट नहीं मिल सके, उनके लिए JSCA ने 25 नवंबर से ऑफलाइन टिकट बिक्री की व्यवस्था की है। स्टेडियम परिसर में कुल छह काउंटर बनाए गए हैं—

• दो काउंटर ऑनलाइन बुकिंग वालों के टिकट कलेक्शन के लिए

• एक काउंटर महिलाओं के लिए

• तीन काउंटर आम दर्शकों के लिए ऑफलाइन टिकट बिक्री हेतु

ऑफलाइन बिक्री पहले ही दिन बड़ी भीड़ जुटने की संभावना है। वहीं, यदि शनिवार को ticketgenie पोर्टल पर टिकटों की दूसरी लॉट उपलब्ध होती है, तो दर्शक ऑनलाइन बुकिंग का भी विकल्प चुन सकते हैं। वेबसाइट पर जाकर इच्छित कैटेगरी चुनकर आसानी से टिकट बुक किया जा सकेगा।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़