22.4 C
Jharkhand
Friday, December 5, 2025

रतनजी रोड दुर्गा पूजा समिति का 120वाँ वर्ष, पंडाल बनेगा पिंक सिटी और रणथंभौर की झलक

श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति रतनजी रोड पुराना बाजार धनबाद के प्रेस प्रभारी सुभाष खेतान ने बताया कि की इस वर्ष की पूजा केवल दिखने में लगता है नो दिन की पूजा, इन नौ दिन की पूजा में हमारी समिति के अभिभावक सदस्य कृष्ण मुरारी मोदी ( कीनू भैया ) विगत 6 महीने से अपना पूरा समय पूजा समिति को दे दिए है, और बाबा विश्वकर्मा जी के आशीर्वाद से इस 120 वाँ वर्ष पूरा दुर्गास्थान परिसर, पिंक सिटी जयपुर, और रणथंभोर बन जाएगा।

इस बार हमलोग का वृहत कार्य को खुद भगवान गणेश अपने कई रूपो में पूरे पंडाल परिसर में रहकर कार्य को सम्पन्न कराएंगे, कही सिद्धि विनायक, कही मुसकराज, कही लाल बाग के राजा, कही गणपति विनायक, कही गजानन, कही एक दंत, कही लंबोदर, कही विघ्नहर्ता,कही भाल चन्द्र, कही शुभकर्ता, कही गौरीसुत, कही मंगलमूर्ति, कही सुपकर्ण, कही सुरेशवरम, कही चतुर्भुज, कही देवादेव, रूपो में पंडाल परिसर में रहेंगे।

भगवान के इन्हीं कई रूपो को एवं पंडाल परिसर को जयपुर और रणथंभोर को हमारे दुर्गास्थान परिसर में सजीव उतारने में हमारे अभिभावक सदस्य कृष्ण मुरारी मोदी , विगत 6 महीनों से जी जान लगा दिए है।

आपके इस निस्वार्थ सेवा भाव से सदैव हमारे नए सदस्यों और युवा सदस्यों को शक्ति मिलेगी।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़