14.1 C
Jharkhand
Friday, December 5, 2025

नवरात्र के अवसर पार बाल विवाह मुक्त भारत निर्माण के लिए झारखण्ड ग्रामीण विकास ट्रस्ट द्वारा धनबाद के धार्मिक स्थानों लगाए जा रहे है बोर्ड धार्मिक गुरुओं द्वारा आम जनों से बाल विवाह न कराने की अपील की जा रही है

 

धनबाद : धनबाद जिले में बाल विवाह की कुप्रथा को जड़ से खत्म करने के लिए एक अनूठा और प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत,आज धनबाद शहरी क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर जागरूकता संदेश वाले बोर्ड लगाए जा रहे हैं, जिनमें बाल विवाह न करने का आह्वान किया गया है। यह पहल जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन , झारखण्ड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है, जिसका उद्देश्य धार्मिक नेताओं, पुजारियों और मौलवियों की मदद से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।झारखण्ड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के संस्थापक सह निदेशक शंकर रवानी ने बताया कि उनकी टीम ने जिले के लगभग 31 प्रमुख मंदिरों, मस्जिदों, गुरुद्वारों और गिरजाघरों में सूचना बोर्ड लगाए जा रहा है, इन बोर्डों पर स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि बाल विवाह एक कानूनी अपराध है, जिसके लिए दो साल की जेल और ₹1 लाख का जुर्माना हो सकता है।
इस पहल में आज शक्ति मन्दिर,गायित्री मन्दिर, नागेश्वर मन्दिर,शिव शक्ति धाम,भुइफोड़ मन्दिर, राम मन्दिर आदि जैसे कई महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल शामिल हैं जहाँ बाल विवाह रोक पर बोर्ड लगाया गया है,संस्था का मानना है कि धार्मिक स्थलों का इस्तेमाल जागरूकता फैलाने के लिए एक शक्तिशाली माध्यम हो सकता है, क्योंकि लोग इन स्थानों पर श्रद्धा और विश्वास के साथ आते हैं।
यह अभियान न केवल कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी दे रहा है, बल्कि यह समाज में यह संदेश भी फैला रहा है कि धार्मिक और सामाजिक मान्यताओं में बाल विवाह का कोई स्थान नहीं है। इस प्रयास से धार्मिक स्थलों के परिसर को बाल विवाह मुक्त क्षेत्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।धार्मिक स्थलों के धार्मिक गुरु भी बाल विवाह नहीं कराने की शपथ ले रहे है,
इस अभियान में झारखण्ड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष विनोद महतो, समन्वयक सीता कुमारी,दीपा रवानी, तिलकधारी
जैसे कार्यकर्ता सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। यह टीम धार्मिक नेताओं के साथ मिलकर यह सुनिश्चित कर रही है कि यह महत्वपूर्ण संदेश हर जरूरतमंद तक पहुंचे।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़