आसनसोल: आसनसोल नगर निगम की पहल पर कुल्टी नगर कार्यालय तक जाने वाली लगभग 335 मीटर लंबी सड़क का जीर्णोद्धार कार्य शुरू हो गया है। वर्षों से खराब हालत में रही इस सड़क का नवीनीकरण करीब 33 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है।
यह सड़क न केवल नगर कार्यालय बल्कि विष्णु विहार कॉलोनी, आस-पास के आवासीय इलाकों और स्थानीय स्कूलों को जोड़ती है, जिससे क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को राहत मिलेगी।
बोरो चेयरमैन रवि लाल टुडू ने बताया कि यह कार्य स्थानीय लोगों की मांग पर शुरू किया गया है और मेयर द्वारा धनराशि मंजूर की गई है। उद्घाटन कार्यक्रम में एडीडीए के उपाध्यक्ष उज्ज्वल चटर्जी, बोरो चेयरमैन शताब्दी भंडारी, पार्षद और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
स्थानीय निवासियों ने इस पहल को बेहतर शहरी विकास की दिशा में अहम कदम बताया और नगर निगम के प्रयासों की सराहना की।

