22.4 C
Jharkhand
Friday, December 5, 2025

प्रथम सावधिक परीक्षा का रिजल्ट हुआ वितरित

 

 

डुमरी:पारसनाथ दिगंबर जैन मध्य विद्यालय (सरकार द्वारा पूर्ण स्थाई प्रस्वीकृति प्राप्त) इसरी में मंगलवार को छात्र छात्राओं के बीच प्रथम सावधिक परीक्षा 2025-26 का रिजल्ट कार्ड का वितरण किया गया।अपनी कक्षा में प्रथम,द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को विद्यालय द्वारा पुरस्कृत किया गया।कक्षा केजी में रूही कुमारी ने प्रथम,अंकुश राज ने द्वितीय,ऋषिका कुमारी ने तृतीय स्थान, कक्षा प्रथम में जिया कुमारी ने प्रथम,दीपा कुमारी ने द्वितीय,कुमार प्रताप शर्मा ने तृतीय,कक्षा द्वितीय में आयुष कुमार ने प्रथम,उमेश कुमार ने द्वितीय,सूरज कुमार ने तृतीय,कक्षा तृतीय में अनुश्री ने प्रथम,इच्छा कुमारी ने द्वितीय,आरूषी कुमारी ने तृतीय,कक्षा चतुर्थ में अनु कुमारी ने प्रथम,सृष्टि कुमारी ने द्वितीय,आयुषी वर्मा ने तृतीय कक्षा पंचम में आरुषि सिन्हा ने प्रथम,आर्यन कुमार (अ)ने द्वितीय,वाहिद अंसारी ने तृतीय कक्षा षष्ठ में युवराज कुमार(ब) ने प्रथम, अमन कुमार ने द्वितीय,सत्यम कुमार साव ने तृतीय,सप्तम (अ) में दुर्गा कुमारी ने प्रथम,अंशु स्वर्णकार ने द्वितीय,मनीष गुप्ता ने तृतीय, सप्तम (ब) में संतोष कुमार ने प्रथम,कृष्णा कुमार ने द्वितीय,सोनू कुमार ने तृतीय,कक्षा अष्टम(अ)मे युवराज कुमार ने प्रथम,वृद्धि वर्मा ने द्वितीय, टुकटुक कुमारी ने तृतीय एवं अष्टम(ब) में आकाशी शर्मा ने प्रथम, राजश्री ने द्वितीय,मोनू कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुये प्रधानाध्यापक सुनील कुमार जैन ने उन्हें मन लगाकर पढाई करने कहा ताकि वे और अच्छा रिजल्ट कर सके।सभी को प्रतिदिन विद्यालय आना है,क्योंकि सरकार द्वारा परीक्षा में शामिल होने हेतु 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़