धनबाद (निरसा)।धनबाद जिला के मैथन ओपी क्षेत्र अंतर्गत टोल प्लाजा के समीप सोमवार की सुबह आरएसएस और बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने गौवंशियों से लदा ट्रक को पकड़ लिया। साथ ही ट्रक चालाक सहित अन्य दो सवार लोगों को भी पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया ट्रक पे कुल सात लोग सवार थे और चार लोग भागने में सफल रहे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए आरएसएक एव बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने कहा यह बहुद दुर्भाग्य है की हमारे देश में गौ हत्या पर पूर्णतः रोक लगा हुआ है। उसके बाबजूद रोजाना दर्जनों छोटी बड़ी गाड़ियों से गौ की तस्करी हो रही है। जिसके बाद उसको कत्लखाना पश्चिम बंगाल और बंगला देश पहुंचा दिया जाता है।
कहा की जब आज सुबह निरसा खुदिया फाटक के समीप एक ट्रक में से गाय की आवाज आई जो पूरी तरह से त्रिपाल से ढका हुआ था। हमने जब रोकने का प्रयास किया तों उसमें से सात आठ लोग उतरकर मेरे साथ मारपीट की। उसके बाद मैंने घटना की सुचना अन्य साथियों को दी। जिसके बाद सभी ने मैथन टोल के समीप उक्त ट्रक को पकड़े। मगर उसमें से चार व्यक्ति भागने में सफल हो गए।
आपको बता दे की कुछ सप्ताह पूर्व निरसा में 15 गौवंस सड़क पर मरे एवं घायल पड़े हुए थे। जिसे भी प्रशासन द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया।
जबकी धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार का सख्त निर्देश है की किसी तरह का अवैध कारोबार धनबाद में चलने नहीं दिया जाएगा। उसके बाबजूद गौवंस तस्कर बेरोक टोक अपना धंधा चला रहे है। मैथन पुलिस ट्रक को जब्त कर थाने लेकर चली गई है।
सभी कार्यकताओं की मांग है की इसे लोगों पर सख्त कार्रवाई हो।
जे पी भारत लाइव लगातार गौ वंश तस्करी की लगातार मुहिम चला रही हैं इस अवैध धंधे का नेटवर्क उत्तर प्रदेश,बिहार,झारखंड एव पश्चिम बंगाल तक फैला हुआ हैं जहां प्रतिदिन दर्जनों छोटी बड़ी वाहनों में ठुस ठुस गौ वंशों को कत्लखानों में भेजा जा रहा हैं निश्चित रूप से प्रशासन पर एक बड़ा सवाल खड़ा करती हैं आखिर इन तस्करों को बढ़ावा कौन दे रहा हैं गौ तस्करों पर पुलिस नकेल कसने में कियू कतराती हैं या उनके इशारों पर ही सारा खेल चल रहा हैं वैसे भी मैथन ओपी क्षेत्र अंतर्गत अवैध कोयला,बालू और गौ तस्करी चरम पर हैं अब देखना हैं कि जिला प्रशासन क्या कार्यवाही करती हैं या प्रतिदिन सैकड़ों गौ वंश कत्लखाना जाती रहेगी।

