14.1 C
Jharkhand
Friday, December 5, 2025

घरवालों की डांट और शादी का इंतजार न कर सके युवक ने महाराष्ट्र में दी जान

 

रांची/ठाणे। झारखंड के एक 19 वर्षीय युवक ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली इलाके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार युवक अपनी पसंद की लड़की से शादी करना चाहता था, लेकिन परिवार ने उसे कानूनी उम्र (21 वर्ष) पूरी होने तक तीन साल इंतजार करने को कहा था। इसी बात से वह मानसिक दबाव में था।

घटना 30 नवंबर को हुई, जिसकी पुष्टि मंगलवार को पुलिस ने की है। परिजनों ने बताया कि युवक अपने ही क्षेत्र की एक लड़की से प्यार करता था और उससे जल्द शादी का इच्छुक था, लेकिन परिवार की अनुमति न मिलने के कारण वह लगातार तनाव में रहने लगा।

मानपाड़ा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी के अनुसार, युवक ने घर की छत पर दुपट्टे से फांसी लगा ली। परिवार उसे तुरंत अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

युवक किस जिले का था और उसकी पहचान क्या है, पुलिस ने फिलहाल इसका खुलासा नहीं किया है।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़