15 C
Jharkhand
Saturday, February 14, 2026

यूपी में SIR कार्यक्रम की तारीख बदली, 6 जनवरी को जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट

ZomboDroid 30122025173048
“यूपी वोटर लिस्ट अपडेट: विशेष गहन पुनरीक्षण की नई तारीखें घोषित”

HIGHLIGHTS

  1. विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तिथियों में बदलाव
  2. 📅 ड्राफ्ट मतदाता सूची अब 06 जनवरी 2026 को होगी जारी
  3. ✍️ 06 जनवरी से 06 फरवरी तक दावे और आपत्तियां
  4. 📄 27 फरवरी तक होगा निस्तारण और सत्यापन

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) कार्यक्रम की तिथियों में बदलाव किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 दिसंबर के बजाय 06 जनवरी 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया जा रहा है। संशोधित कार्यक्रम के तहत 06 जनवरी से 06 फरवरी 2026 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या सुधार से संबंधित दावे और आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी।

इसके बाद 06 जनवरी से 27 फरवरी 2026 के बीच नोटिस चरण, गणना प्रपत्रों पर निर्णय तथा दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची 06 मार्च 2026 को प्रकाशित होगी।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, 27 अक्टूबर तक की मतदाता सूची में कुल 15.44 करोड़ मतदाता दर्ज थे। विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान 2.89 करोड़ नाम हटने के बाद अब लगभग 12.55 करोड़ मतदाताओं की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की जाएगी।

निर्वाचन आयोग ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी प्रविष्टियों की जांच करें और किसी भी प्रकार के संशोधन, नाम जोड़ने या हटाने से जुड़े दावे समय पर दर्ज कराएं, ताकि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाया जा सके।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़