वोटर अधिकार यात्रा के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली देने की घटना के विरोध में आज सीतामढ़ी में भारतीय जनता पार्टी ने बंद का आह्वान किया है। सुबह से ही बीजेपी विधायक मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर लोगों से दुकाने बंद करने की अपील कर रहे हैं सीतामढ़ी में भाजपा का गुस्सा सड़कों पर दिख रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली देने की घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बंद बुलाया है। सुबह से ही पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बाजारों में घूम-घूमकर हाथ जोड़कर लोगों से प्रतिष्ठान बंद करने की अपील कर रहे हैं। जगह-जगह कार्यकर्ताओं की टोली दुकानदारों से समर्थन मांग रही है। भाजपा नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री की मां का अपमान देश का अपमान है और जनता इस तरह की भाषा को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। बंद को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता पूरी तरह सक्रिय हैं।
लोकेशन :- सीतामढ़ी ( बिहार )

रिपोर्ट :- अमित कुमार
बाइट :- नगर विधायक मिथलेश कुमार।

