चिरकुंडा : प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा एवं दीपावली के उपलक्ष में महिलाओं की सामाजिक संगठन प्रचेष्टा द्वारा कुमारधूबी स्टेशन स्थित पंच मंदिर में सरसा पहाड़ी, तालडांगा तथा चिरकुंडा क्षेत्र के 50 गरीब महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया गया। साड़ी वितरण कार्यक्रम में प्रचेष्टा के संरक्षक रेवा सेनगुप्ता ,अध्यक्ष अंजना मुखर्जी,उपाध्यक्ष डॉ० लिली पूर्वे, संगठन सचिव संगीता गांगुली, रिंकू घोष, तनुश्री गोराइ, कोषाध्यक्ष मौटूसी गोराइ , मीनू मंडल आदि उपस्थित थे।

