रांची: राजधानी रांची में सोमवार को राजभवन के पास लोकहित अधिकार पार्टी ने राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। विरोध के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की नीतियों पर नाराज़गी जताते हुए उनका सांकेतिक पुतला दहन किया।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने आरोप लगाया कि सरकार OBC से जुड़े मुद्दों की लगातार अनदेखी कर रही है। उन्होंने मांग की कि सरकार तुरंत OBC आरक्षण में सुधार सुनिश्चित करे और लंबित छात्रवृत्ति योजनाओं को बिना देरी बहाल किया जाए।
साहू ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते कार्रवाई नहीं की तो उनका आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिस्थिति के अनुसार पार्टी राज्यव्यापी से लेकर देशव्यापी आंदोलन चलाने के लिए भी तैयार है। जरूरत पड़ने पर चक्का जाम सहित बड़े प्रदर्शन की भी योजना बनाई जाएगी।

