11.5 C
Jharkhand
Friday, December 12, 2025

अलकडीहा–चाँद कुइयाँ में ‘सरकार आपके द्वार’ शिविर का सफल आयोजन

 

धनबाद: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “आपकी योजना – आपकी सरकार – आपके द्वार” के तहत रविवार, 23 नवंबर 2025 को अलकडीहा और चाँद कुइयाँ पंचायत भवनों में विशाल जनसेवा शिविर आयोजित किए गए। दोनों स्थानों पर ग्रामीणों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।

मुख्य कार्यक्रम चाँद कुइयाँ पंचायत भवन परिसर में आयोजित हुआ, जिसका विधिवत उद्घाटन सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो ने किया।

शिविर में बलियापुर अंचलाधिकारी मुरारी नायक, उप प्रमुख आशा देवी, मुखिया प्रतिनिधि संजय दास और तपन रजक भी मौजूद रहे।

ग्रामीणों की भारी भीड़, योजनाओं का लाभ उठाने में दिखा उत्साह

सुबह से ही चाँद कुइयाँ पंचायत भवन में बड़ी संख्या में महिला–पुरुष एवं युवाओं की भीड़ उमड़ी। लोग विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर प्राप्त करने के लिए अत्यंत उत्साहित दिखे। इस सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम की सफलता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

उद्घाटन के बाद विधायक चन्द्रदेव महतो एवं अंचलाधिकारी मुरारी नायक ने सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया। शिविर में लगाए गए स्टॉलों पर पेंशन, राशन, आय-सर्टिफिकेट, विधवा पेंशन, किसान योजनाएँ, सामाजिक सुरक्षा योजनाएँ, स्वास्थ्य योजनाएँ सहित कई सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं।

विधायक ने मौके पर कई लाभार्थियों की समस्याएँ भी सुनीं और अधिकारियों को तत्काल समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

अंचलाधिकारी ने दी जानकारी

अंचलाधिकारी मुरारी नायक ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र लाभार्थी योजनाओं से वंचित न रहे। ऐसे शिविर जनता और प्रशासन के बीच सीधे संवाद का माध्यम बनते हैं, जिससे समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित होता है।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़