तेतुलमारी:
तेतुलमारी एरिया 4 के महाप्रबंधक सभागार में बिहार जनता खान मजदूर संघ के बैनर तले आयोजित 10 सूत्री मांगों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस वार्ता में मुख्य अतिथि के रूप में हिन्द मजदूर सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बिहार जनता खान मजदूर संघ के महामंत्री रणविजय सिंह उपस्थित रहे।
एरिया 4 के सेक्रेटरी छोटू सिंह एवं उनकी टीम द्वारा रणविजय सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। बैठक में एरिया 4 के महाप्रबंधक सुधाकर प्रसाद भी मौजूद रहे, जहां संघ की ओर से रखी गई मांगों पर सकारात्मक चर्चा हुई।
महाप्रबंधक सुधाकर प्रसाद ने आश्वासन दिया कि सभी प्रमुख समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा और मजदूरों के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी।
बैठक में पंचू सिंह, महेश साव, बृजबिहारी सिंह, आलम अंसारी, मुन्ना सिद्दीकी सहित सैकड़ों मजदूर मौजूद रहे।

