22.4 C
Jharkhand
Friday, December 5, 2025

डोरंडा कॉलेज में संदिग्ध सुतली बम धमाका, परीक्षा के बीच मची भगदड़

 

रांची: डोरंडा कॉलेज में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब परीक्षा के दौरान बाथरूम की दिशा से एक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। अचानक हुए इस विस्फोट से छात्र-छात्राएं घबरा गए और परीक्षा हॉल से बाहर निकलकर सुरक्षित जगह की ओर दौड़ पड़े।

सूचना मिलने पर डोरंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे परिसर की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि धमाका सुतली बम या पटाखे जैसे किसी सामग्री से हुआ हो सकता है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं की है।

अच्छी बात यह है कि घटना में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं मिली है। कॉलेज प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है और पुलिस जांच में पूरा सहयोग कर रहा है।

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह किसी की शरारत थी या फिर इसके पीछे कोई बड़ी साजिश छिपी है।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़