15 C
Jharkhand
Saturday, February 14, 2026

यूपी से हल्दिया जा रहे टैंकर चालक की धनबाद में मौत, ठंड से हार्ट अटैक की आशंका

GT Road Rajganj 1767156597075
राजगंज जीटी रोड पर खड़े वाहन, जहां लाइन होटल में ठहरे टैंकर चालक की हुई मौत। (फाइल फोटो)

धनबाद (राजगंज):

उत्तर प्रदेश से पश्चिम बंगाल के हल्दिया जा रहे एक गैस टैंकर चालक की धनबाद के राजगंज इलाके में अचानक मौत हो गई। मृतक की पहचान नरेश पाल (उम्र करीब 50 वर्ष) के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले का रहने वाला था।

जानकारी के अनुसार, चालक सोमवार रात जीटी रोड स्थित महतोटांड के एक लाइन होटल में अन्य टैंकर चालकों के साथ रुका था। मंगलवार सुबह नित्य क्रिया के बाद होटल लौटते समय उसके सीने में तेज दर्द उठा और कुछ ही देर में वह बेहोश होकर गिर पड़ा।

साथ मौजूद चालकों ने तुरंत मदद की कोशिश की, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। सूचना मिलते ही राजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद के एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया।

प्राथमिक जांच में अत्यधिक ठंड के कारण दिल का दौरा पड़ने से मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़