झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे दिन के समय लगने वाली ठंड में थोड़ी कमी महसूस की गई है। हालांकि रात में हल्की कनकनी अभी भी बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकतर जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1–2 डिग्री की वृद्धि हुई है और सभी जिलों का न्यूनतम पारा अब 10 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है।
अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2–3 डिग्री तक और बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। आने वाले चार दिनों तक मौसम साफ और सामान्य रहेगा, लेकिन 23 नवंबर के बाद हवाओं के बदलते रूख से आसमान में हल्के बादल छाने की उम्मीद है।
रांची का न्यूनतम तापमान बढ़कर 12.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि गुमला 10.5 डिग्री के साथ सबसे ठंडा जिला रहा। लातेहार का न्यूनतम पारा 10.8 डिग्री, और हजारीबाग का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री रहा।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल पश्चिमी शुष्क हवाओं का असर झारखंड पर बना रहेगा, जिससे वातावरण साफ और ठंडा रहेगा। अगले कुछ दिनों तक मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

