13.8 C
Jharkhand
Saturday, February 14, 2026

रांची में बढ़ती ठंड के बीच बेघर लोगों के लिए अस्थायी आश्रय गृह शुरू

 

रांची: ठंड में बेघर लोगों को राहत देने के लिए रांची नगर निगम ने राज्य सरकार की पहल पर एक अस्थायी आश्रय गृह की शुरुआत की है। यह शेल्टर शेड शहर के मुख्य मार्ग पर फिरायलाल चौक के पास बनाया गया है। आश्रय गृह में कुल 50 बेड की व्यवस्था की गई है, जिसमें 30 पुरुषों और 20 महिलाओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था है।

सोमवार को इस आश्रय गृह का उद्घाटन न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा, झालसा के सचिव रवि कुमार भास्कर, और निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन के दौरान बेघर लोगों के बीच कंबल भी वितरित किए गए।

प्रशासक सुशांत गौरव ने बताया कि नगर निगम का प्रयास है कि कड़ाके की ठंड में कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे न सोए। आश्रय गृह में आरामदायक बिस्तर, कंबल, तकिया, साफ चादर, स्वच्छ पेयजल, उचित प्रकाश व्यवस्था, मच्छररोधी प्रबंध, और CCTV निगरानी जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया गया है।

नगर निगम की यह पहल सर्दी में जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़