11.5 C
Jharkhand
Friday, December 12, 2025

एमपीएल में सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों के बीच तनाव, बढ़ी पुलिस की तैनाती

 

निरसा (धनबाद):

एमपीएल सिक्योरिटी (JSS Group) से जुड़े सुरक्षाकर्मियों की हड़ताल ने मंगलवार को नया मोड़ ले लिया।

कम वेतन, महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी की मांग और बीते 15 वर्षों से “सेमी-स्किल्ड” श्रेणी में रखे जाने के विरोध में सुरक्षाकर्मी 10 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।

इसी बीच आज सुबह हड़ताली कर्मियों और कंपनी के कुछ सुरक्षा अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।

सुरक्षाकर्मियों का आरोप है कि अधिकारियों ने उनके एक साथी मानिक चंद्र बाउरी के साथ गाली-गलौज और जातिसूचक टिप्पणी की, साथ ही गेट के अंदर घुसने से रोक दिया।

पीड़ित कर्मी ने बताया कि विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी तक दी गई।

इस घटना से नाराज सुरक्षाकर्मी सामूहिक रूप से एमपीएल ओपी (थाना) पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई।

सूचना मिलते ही एमपीएल ओपी प्रभारी सुमन कुमारी खुद घटनास्थल पर पहुंचीं और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

फिलहाल पुलिस ने कंपनी परिसर में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है ताकि माहौल शांत रहे।

हड़ताली कर्मियों ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की जाती,

तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगे।

सूत्रों के अनुसार, कंपनी परिसर और गेट के आसपास तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

मुख्य बिंदु:

सुरक्षाकर्मी 10 नवंबर से हड़ताल पर

अधिकारियों पर अभद्र व्यवहार और धमकी का आरोप

सामूहिक लिखित शिकायत दर्ज

पुलिस जांच जारी, सुरक्षा बढ़ाई गई

हड़ताल जारी रहने की चेतावनी

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़