22.4 C
Jharkhand
Friday, December 5, 2025

23 सितंबर को स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो व स्वर्गीय राज किशोर महतो का जयंती मनाया गया 

तोपचांची :तोपचांची बाजार के गोमो रोड महतो मार्केट में स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो एवं स्वर्गीय राज किशोर महतो का जयंती मनाई गई।23 सितंबर को क्रमशः स्वगीय विनोद बिहारी महतो तथा उनके पुत्र स्वर्गीय राजकिशोर महतो का जयंती सह श्राद्धांजलि कार्यक्रम संपन्न किया गया।इस कार्यक्रम का आयोजन आजसू पार्टी नेता सदानंद महतो ने किया। श्री महतो ने कहा कि झारखंड प्रदेश के अलग राज्य आंदोलन में स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो का अहम योगदान रहा है।स्वगीय विनोद बिहारी महतो झारखंड को शोषण मुक्त बनाना चाहते थे।वहीं पूर्व सांसद राजकिशोर महतो के चाणक्य नीति के चलते अलग राज्य मिल पाया है।इस अवसर पर दोनों महान पुरुषों के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।इस दौरान सभी ने 2 मिनट का मौन व्रत रखकर श्रद्धांजलि दी।इस मौके पर शंकर रवानी,लोकगायक खतिश महतो, लक्ष्मण महतो,उमा साह,सुनील रजक,गिरिधारी महतो,मनोज रजक,मंगर महतो आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़