14.1 C
Jharkhand
Friday, December 5, 2025

किसानों की समस्या पर आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियाँ

किसानों की समस्या को लेकर आयोजित किया गया जन संवाद कार्यक्रम,जनसंवाद कार्यक्रम में बार बालाओं ने लगाए ठुकमे, कार्यक्रम में नही पहुँचे किसान, कुर्सी रह गई खाली

 

गया के मानपुर प्रखंड के कईया गांव में किसानों की समस्या को लेकर जन संवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन , आयोजित कार्यक्रम में आने वाले किसानों को बैठने के लिए सैकड़ो कुर्सी की व्यवस्था किया गया था लेकिन कार्यक्रम में आधा से ज्यादा कुर्सी खाली रह गई तथा किसानों की भीड़ इकठा करने को लेकर बार बालाओं का डांस प्रोग्राम का भी आयोजन किया गया था इसके बावजूद भी जन संवाद कार्यक्रम में किसानों की भीड़ नहीं लगी , ज्ञात हो की किसानों की ज्वलंत समस्या के सहारे आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर किसानों को गोलबंद करने का प्रयास किया गया था मगर गांव के किसान जन संवाद में नहीं पहुंचे

 

वंही जन संवाद कार्यक्रम के आयोजक सूरज देव सिंह ने बताया की 15 सितम्बर को ही कहा था की 17 सितम्बर को विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर सारे किसानों को आयोजित करने की बात कही थी और आज आप संख्या देख सकते है की कितने किसान भाई आये हुए है और ज्यादा किसान अतरी प्रखंड से आये हुए है और किसानों की समस्या को सुना गया है और उनकी समस्या को लेकर बात हुई है सभी किसानों से की उस पर किस तरह से कार्य किया जाए और चुनाव का मुद्दा अलग है और किसान का मुद्दा अलग है और हम उस रीढ़ को पकड़े है जो 70 से 80 प्रतिशत आवादी में आती है हम पहले अपने अन्य दाता को पहले देखेंगे और उनकी बेहतरी के लिए अगर हमको विधानसभा चुनाव लड़ना पड़ा तो हम विधानसभा चुनाव भी लड़ेंगे , वंही किसानों की कम संख्या में आने के सवाल पर कहा की ज्यादा किसान अतरी से आये है क्योंकि हो सकता है की अतरी में ज्यादा समस्या हो

 

 

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़