धनबाद। द राइट ट्रेक ताइक्वांडो अकैडमी के प्रतिभाशाली बच्चों ने ग्रीन बेल्ट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए धनबाद का नाम एक बार फिर रोशन किया। सेंटर पॉइंट, बैंक मोड़ स्थित अकैडमी में आयोजित बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट और सम्मान समारोह में बच्चों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटी बैंक के अध्यक्ष श्री रवि शेखर थे, जिन्होंने बच्चों को ग्रीन बेल्ट और सर्टिफिकेट प्रदान किए। बच्चों की मेहनत देखकर उन्होंने सभी को बधाई दी और भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
सम्मानित होने वाले बच्चों के नाम:
नूर व्यास, आराध्या पांडे, रितु कुमारी, लिखीता शर्मा, प्राची, श्रुति शर्मा, सांची गोस्वामी, मिस्बा, सोनाली कुमारी, आदिति श्रीवास्तव, पहल जैन, दीक्षा, युवान गोयल, समृद्ध, वैभव, रितेश, राज आर्य, आर्यन, सुनीरमल, रुद्र चौहान, फरहाद अंजुम, उदय पंडित, रजत गुप्ता, दीपक, अयान देय और अभिजीत प्रजापति।
साथ ही कोच विशाल कुमार पंडित और भवानी कुमार चौहान को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में समाजसेवी नीलकमल खवास और अकैडमी के सभी सदस्य उपस्थित थे।
मुख्य अतिथियों ने विश्वास जताया कि ये बच्चे आगे चलकर झारखंड ही नहीं, देश का नाम भी गौरवान्वित करेंगे।

