21.7 C
Jharkhand
Thursday, March 12, 2026

तेज बारिश के बीच जर्जर मकान गिरा, बच्चे दबे

Breaking News

झरिया, धनबाद: धनबाद के झरिया में बड़ा हादसा हो गया। तेज बारिश के दौरान लोदना क्षेत्र के 8 नंबर में स्थित बीसीसीएल का एक जर्जर और खाली आवास अचानक ढह गया, जिसमें छिपे 6 से 7 बच्चे मलबे में दब गए। ये सभी बच्चे बारिश से बचने के लिए इस मकान में रुके हुए थे।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और बीसीसीएल (भारत कोकिंग कोल लिमिटेड) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जेसीबी की मदद से तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। घंटों की मशक्कत के बाद सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायल बच्चों को तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से शहीद निर्मल महतो अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) भेजा गया है। गंभीर रूप से घायल बच्चों में सुशमा कुमारी भी शामिल है।

स्थानीय लोगों में गुस्सा, बीसीसीएल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में बीसीसीएल प्रबंधन के प्रति भारी गुस्सा है। लोगों का कहना है कि अगर इन जर्जर और खाली पड़े आवासों को पहले ही तोड़ दिया गया होता, तो यह हादसा नहीं होता। लोगों ने बीसीसीएल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

यह घटना लोदना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती है, जो बीसीसीएल के एरिया नंबर 10 में स्थित है।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़