11.5 C
Jharkhand
Thursday, December 11, 2025

थापरनगर स्टेशन का बदल रहा है भाग्य, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष के प्रयासों से सौन्दर्यीकरण कार्य तेज

 

निरसा

उपेक्षा के शिकार थापरनगर रेलवे स्टेशन का दिनोंदिन विकास हो रहा है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश गोस्वामी के लगातार प्रयासों का परिणाम अब जमीन पर दिखाई देने लगा है। ग्रैंडकोर्ड लाइन पर स्थित यह स्टेशन जहाँ पहले मूलभूत सुविधाओं से वंचित था, अब वहां तेजी से सौन्दर्यीकरण और यात्री सुविधा कार्य किए जा रहे हैं।

पहले यहाँ प्लेटफॉर्म रेल लाइन से काफी नीचे था, शौचालय नहीं थे, गर्मी-बरसात-ठंड में यात्रियों के लिए ठहरने की कोई व्यवस्था नहीं थी। पानी और रोशनी की व्यवस्था तक नहीं होने से रात के समय कई यात्री गिरकर घायल हो जाते थे। अप और डाउन प्लेटफॉर्म के बीच जाने के लिए भी कोई सुरक्षित मार्ग नहीं था, जिस कारण यात्री ट्रैक पकड़कर ही प्लेटफॉर्म बदलते थे।

उमेश गोस्वामी ने आसनसोल मंडल रेल प्रबंधक से मिलकर स्टेशन पर यात्री सुविधाएँ बहाल करने और कुछ द्रुतगामी ट्रेनों के ठहराव की मांग की थी। स्थानीय लोगों के साथ उन्होंने आंदोलन और धरना भी किया। इन प्रयासों का असर अब स्पष्ट रूप से दिख रहा है।

✔ हो रहे प्रमुख कार्य

दोनों प्लेटफॉर्म को ऊँचा किया गया

पुरुष एवं महिला शौचालय का निर्माण

दोनों प्लेटफॉर्म पर शेड लगाना

प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त

प्लेटफॉर्म पर टाइल्स बिछाने का कार्य जारी

कार्य स्थल पर मौजूद संवेदक कंपनी के मैनेजर के अनुसार, लगभग तीन महीने के भीतर पूरा सौन्दर्यीकरण कार्य पूरा हो जाएगा, जिसके बाद स्टेशन की पूरी रूपरेखा बदल जाएगी।

स्थानीय लोग—उमेश गोस्वामी, बिमल गोराई, प्रदीप महतो, कन्हाई महतो, मिंटू कुमार यादव, रणजीत, प्रकाश तिवारी, निमाई सिंह आदि—ने कार्य का निरीक्षण किया। लोगों ने बताया कि स्टेशन पर टिकट बिक्री पहले की तुलना में बढ़ी है।

अभी कोलफील्ड, ब्लैक डायमंड, पतली व, मौर्य एक्सप्रेस जैसी द्रुतगामी ट्रेनों का ठहराव नहीं हो रहा है। इसके लिए प्रयास जारी हैं।

उमेश गोस्वामी ने कहा कि वे जल्द ही पार्टी अध्यक्ष अजित पवार से मिलकर रेलवे मंत्रालय के समक्ष ट्रेनों के ठहराव की मांग रखेंगे।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़