धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी क्षेत्र के गढ़रघुनाथपुर प्रथामिक स्वस्थ्य केन्द्र का नया भवन का शिलान्यास टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो और जिला परिषद सदस्य शारदा सिंह ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर भवन निर्माण का शिलान्यास किया भवन प्रमंडल धनबाद झारखंड के द्वारा पूर्वी टुंडी ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने कहा कि सरकार भवन निर्माण से डॉक्टरों का नियुक्ति करे। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि पूर्वी टुंडी में प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में जनता के लिए 24 घंटा डाक्टर सेवा बहाल नहीं रहने के कारण यहां के जनता को 24 घंटा स्वास्थ्य सेवा का लाभ नहीं मिल पाता है जिसके कारण आदिवासी पिछड़ा गरीब वर्गों को लोगों को इलाज सही से नहीं मिल पाता है।उन्होंने ये भी कहा कि इसके लिए हम राज्य सरकार से 24 सो घंटा डाक्टरो का सेवा बहाल करने और डॉक्टरों का नियुक्ति करने का स्वास्थ्य विभाग के मंत्री इरफान अंसारी से मांग करेंगे।जिससे यहां की जनता को 24 घंटा स्वस्थ सेवा का लाभ मिल सके कार्यक्रम में उपस्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष गिरीलाल किस्कू प्रखंड कोषाध्यक्ष मोहम्मद ईशाक अंसारी रामचंद्र मुर्मू मोहम्मद ऐनुल अंसारी रफीक अंसारी बसीर अंसारी अजित मिश्रा तपन मंडल आजसू प्रखंड अध्यक्ष काजल कुमार नरेश महतो सहित कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

