धनबाद, 17 नवंबर 2025: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय क्रय समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आदिवासी संस्कृति एवं कला केन्द्र, घुमकुड़िया भवन और मांझी भवन के लिए पारंपरिक वाद्य यंत्रों की उपलब्धता सुनिश्चित करना रहा।
बैठक के दौरान समिति ने आवश्यकता के अनुसार कई वाद्य यंत्रों का चयन किया। इनमें शामिल हैं —
मांदर, नांगाड़ा, बाँसुरी, बनाम (गीटर), सिंगा घरवा, मांदान भेड़, कोरताल (झाल), घुघरू (लीपुर), फिरी सेट, बाँस डंटा, साथ ही धोती, शर्ट और पगड़ी सेट जैसी पारंपरिक पोशाकें भी क्रय की जाएंगी।
उपायुक्त आदित्य रंजन ने जिला के सभी घुमकुड़िया भवनों में 4-4 शौचालय निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश दिए, ताकि भवनों की आधारभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाया जा सके।
बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी नियाज़ अहमद, समिति के अन्य सदस्य, तथा सांसद और विधायकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

