15 C
Jharkhand
Saturday, February 14, 2026

झारखंड में कड़ाके की ठंड की आहट! 4 दिन बाद बढ़ेगी हाड़तोड़ सर्दी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

 

रांची: पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद झारखंड में ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। राज्य में बर्फीली हवाएँ चल रही हैं और सुबह-शाम ठिठुरन तेज हो गई है। पश्चिमी विक्षोभ का असर स्पष्ट दिखाई दे रहा है और मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए कड़ाके की ठंड की चेतावनी जारी की है।

मौसम केंद्र रांची के अनुसार अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद तापमान में 2–3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान है। इससे राज्यभर में शीतलहर जैसी स्थिति और तीव्र हो सकती है।

10 दिसंबर से तापमान में अचानक गिरावट देखने को मिल सकती है। विभाग ने लोगों को सुबह-शाम विशेष सावधानी बरतने, गर्म कपड़े पहनने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष एहतियात की आवश्यकता बताई गई है।

कोहरा और पाला की दोहरी मार से जनजीवन प्रभावित हो सकता है, जबकि कई जिलों में विजिबिलिटी कम होने की संभावना भी जताई गई है।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़